

पलामू : रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद और संवेदनशील जगहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी का दावा प्रशासन और पुलिस कर रही है लेकिन इसी बीच कजरी गांव में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि एक दंपति के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी गई। इस घटना में महिला की तो मौत हो गई जब भी पति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि पत्नी बबीता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि पति राम सिंह घायल है जिसका इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।
पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया है जो बिहार के गया जिला का निवासी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल विस्तृत जांच के बाद में मामले का खुलासा हो सकेगा। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




