झारखंड

देवेंद्रनाथ महतो ने किया आंदोलन का समर्थन।

ख़बर को शेयर करें

लीक आउट के संपूर्ण जांच के उपरांत रिजल्ट प्रकाशन का दिया आश्वासन।

रांची :- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित सीजीएल परीक्षा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के छात्रों में भारी नाराजगी है। सोमवार को कड़ी धूप में भी दिनभर जेएसएससी कार्यालय के समक्ष डटे रहे। आंदोलन का सशरीर समर्थन देने छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो आंदोलन स्थल पहुंचे। और आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाया। सरकार और आयोग के गलत कर्मों पर खूब बोले। और कहा कि जब राज्यपाल महोदय के द्वारा सरकार को प्रश्नपत्र लिक आउट का जांच करने का आदेश दिया है। तो फिर मनमाने तरीके से आनन-फानन में आंसर की जारी करना गलत है। परीक्षा में इंटरनेट सेवा बंद करना और आंदोलन स्थल में छात्रों को डराने के लिए निषेधाज्ञा लागू करना तुगलकी फरमान का संकेत है। सरकार तमाम सबूतो को संज्ञान में लेते हुए स्वतंत्र जांच करें और परीक्षा को रद्द करें।बताते चलें कि यह परीक्षा 21 और 22 सितंबर को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑफलाइन संचालित किया गया था। उस दिन से ही प्रश्नपत्र लिक आउट होने का विवाद लगातार चल रही है। जेएसएससी कार्यालय घेराव को लेकरआज सुबह के 11:30 बजे से ही छात्रों का जमावड़ा शुरू हो गया था। रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े बेरी कटिंग और सैकड़ो पुलिस बल को तैनात किया गया था। फिर भी छात्रों ने “परीक्षा रद्द करो” के आवाज को बुलंद करते हुए बैरिकेडिंग के समीप दिन भर डटे रहे। प्रशासन के साथ कई बार नोक-झोंक भी हुआ। बाद में देर शाम को छात्र मंडली के उदय मेहता, विशाल पॉल, विनय सिंह, काजल मंडल, कुणाल प्रताप, रोहित सिंह द्वारा आयोग के पदाधिकारीयों से वार्ता हुआ। आयोग के सचिव ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की संपूर्ण जांच के उपरांत ही रिजल्ट का प्रकाशन किया जाएगा।आज के इस आंदोलन में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो, मनोज यादव, कुश महतो, संजय मेहता, योगेश भारती, प्रेम नायक, दमयंती मुंडा,राजेश ओझा,अरुण सर ने भीड़ के मोर्चा संभाला।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।