---Advertisement---

रांची: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए दिशा निर्देश

On: August 27, 2024 3:09 PM
---Advertisement---

रांची: महिला सुरक्षा को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने जिलों के एसपी को आदेश दिया कि महिलाओं के कार्यस्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम करें। डीजीपी ने सभी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, कॉलेज छात्राओं और स्कूली बच्चियों की सुरक्षा पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने डायल-112 के बारे में छात्राओं को जागरूक करने, उनमें पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए सभी संस्थानों में 24 घंटे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है। छात्राओं-महिलाओं के कार्यस्थल पर शाम सात बजे से सुबह के चार बजे तक विशेष सुरक्षा प्रबंध करने का निर्देश दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now