धनबाद

धनबाद: बस ने ट्रक को मारी टक्कर, बस ड्राइवर की मौत, 8 यात्री घायल

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

धनबाद: तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत तोपचांची बाजार स्थित नेशनल हाईवे हाईवे पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे हो गई। जिसमें बस ने ओवरटेक के दौरान ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 यात्री घायल हो गए।

बस मुजफ्फरपुर से कोलकाता जा रही थी। इसी दौरान दुर्घटना हो हुई। वहीं ड्राइवर की पहचान बिहार के वैशाली के रहने वाले चालक ब्रिजेश कुमार के रूप में हुई। घायल यात्रियों को नजदीक के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।