---Advertisement---

धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार ने दिया बयान, कहा-गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म बन सकती है तो लीजेंड ऑफ वासेपुर क्यों नहीं?

On: November 22, 2023 9:44 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

धनबाद/डेस्क : या तो मैं बदलूंगा या फिर गैग्स ऑफ़ वासेपुर बदलेगा धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार ने कहा कि वासेपुर पर जब गैंग्स आफ वासेपुर बन सकती है तो वासेपुर पर लगे कलंक को मिटाने के लिए लीजेंड ऑफ़ वासेपुर मूवी क्यों नहीं बन सकती है। उक्त बातें सिटी एसपी ने वासेपुर में मिशन एजुकेशन कार्यक्रम के दौरान कही। सिटी एसपी ने कहा कि “या तो वासेपुर बदलेगा, या हम बदलेंगे” वासेपुर को हम बदल कर रहेंगे। इस कार्य में सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। यहां के युवा वर्ग शिक्षा के अभाव में अपराध की दुनिया में अपने पांव बढ़ा रहे हैं।

किसी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे। एसपी अजीत कुमार ने कहा कि जिस तरह गैंग्स आफ वासेपुर मूवी बनी है, इसी तरह हम यह देखना चाहते हैं कि यहां कब लीजेंड आफ वासेपुर बने। दरअसल वासेपुर बाईपास स्थित ताज पैलेस में एडवोकेट वेलफेयर फॉर्म और सोशल एक्टिविटीज एंड इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से मिशन एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसके साथ वासेपुर के तमाम मदरसा, इमामबाड़ा मस्जिद के प्रतिनिधि, डॉक्टर, अधिवक्ता और प्रबुद्ध लोग भी वहां मौजूद थे। इस दौरान सिटी एसपी ने मंच पर अपने संबोधन में वासेपुर को अपराध मुक्त करने की बात कही।

वासेपुर में अपराधियों का साम्राज्य खड़ा नहीं होने दिया जाएगा : सिटी एसपी

सिटी एसपी अजीत कुमार ने कहा कि वासेपुर में अपराधियों का साम्राज्य खड़ा नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने अपराध के दलदल में कदम रख चुके युवाओं के बारे में कहा कि उनके परिजनों से पूछिए कि उसके साथ-साथ उसका पूरा परिवार किन परिस्थितियों में जिंदगी बिताने को मजबूर है पुलिस की दर से अपराधियों के साथ-साथ उनके परिवार भी भागते फिर रहे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now