धनबाद

धनबाद: गुटखा थूकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 4 घायल

ख़बर को शेयर करें

धनबाद: जिले के चिरकुंडा क्षेत्र में शुक्रवार की रात गुटखा थूकने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में चार युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल युवक की स्थिति बेहद गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।