धनबाद

धनबाद: तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को मारी टक्कर, भीड़ ने की कार चालक की पिटाई

ख़बर को शेयर करें

धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र के उपर कुल्ली के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में 13 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। सभी चारों घायल का इलाज धनबाद SNMMCH में चल रहा है। जहां एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इधर, घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को उसकी क्षतिग्रस्त कार के साथ झरिया पुलिस के हवाले कर दिया गया। दुर्घटना में कार ने सड़क किनारे खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मार दी, जिससे उनका भी काफी नुकसान हुआ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।