July 26, 2026

धनबाद: बर्थडे मनाने गए दोस्तों के साथ हादसा, मैथन डैम में 3 छात्रों की डूबने से मौत

Picsart_24-11-21_21-51-40-348.jpg

धनबाद: मैथन डैम में 6 दोस्तों में 3 की डूबने से मौत हो गई। तीनों 10वीं के छात्र थे। सभी छात्र गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। घटना बुधवार की शाम हुई। तीनों का शव को गुरुवार की दोपहर डैम से बाहर निकाला गया। मृतकों में मो. जैद (16), युवराज (16) नयाफ गद्दी (15) शामिल है। इधर, हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

धनबाद के मैथन डैम में एक छात्रों का ग्रुप दोस्त का जन्मदिन मनाने पहुंचा तो सभी डैम में नहाने लगे। तीन छात्र गहरे पानी की तरफ चले गए। पानी गहरा होने के कारण वो लोग पानी में डूब गए तो बाकी के तीन छात्रों वहां से अपने घर भाग आए। घर पहुंचने पर जब डूबे छात्रों के परिजन ने उनके दोस्तों से पूछताछ की, तो पहले उन्होंने घटना छिपाने की कोशिश की, लेकिन दबाव डालने पर एक दोस्त ने पूरी घटना की जानकारी दी, तब मैथन डैम में डूबे छात्रों की तलाश शुरू हुई।

ख़बर को शेयर करें।