July 26, 2026

धनबाद: युवक ने हाईवा में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

image_editor_output_image-248290699-1748182988274.jpg

धनबाद: जिले के अंगारपथरा में रविवार सुबह एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। नेशनल अंगारपथरा में खड़ी एक हाईवा से 22 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान ढोकरा निवासी करण राय के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, करण राय पिछले कुछ दिनों से लोयाबाद में अपने मामा टूपेंद्र सिंह के घर रह रहा था। वह हाईवा में खलासी का काम कर रहा था। हाईवा चालक बजरंगी ने बताया कि करण को नाश्ते के लिए बुलाया और कहा खुद स्लिप लेने चला गया था। जब लोडिंग स्लिप लेकर वापस आया तो देखा कि करण गाड़ी के डाला में फंदे के सहारे लटका हुआ था।

करण ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है।

ख़बर को शेयर करें।