---Advertisement---

‘धुरंधर’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 831.40 करोड़ कमाए; पुष्पा-2 को पछाड़ा

On: January 7, 2026 6:05 PM
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection: हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक कोई भी हिंदी फिल्म नहीं कर पाई थी। फिल्म ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।


फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता की पुष्टि खुद मेकर्स ने की है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से सोशल मीडिया पर एक खास सक्सेस पोस्टर शेयर किया गया, जिसमें बताया गया कि ‘धुरंधर’ ने हिंदी सिनेमा की अब तक की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।


‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड टूटा


मेकर्स के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ने 33 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 831.40 रुपये करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं दूसरी ओर साल 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने हिंदी बेल्ड पर 821 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जिसे लंबे समय तक एक अजेय रिकॉर्ड माना जा रहा था। लेकिन अब ‘धुरंधर’ ने इस आंकड़े को पार कर एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। फिल्म ने हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है।


ट्रेड रिपोर्ट्स में मामूली अंतर


हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार तक ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 782 करोड़ रुपये बताया जा रहा था। ऐसे में आधिकारिक आंकड़ों और ट्रेड फिगर्स में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। बावजूद इसके, फिल्म की मौजूदा रफ्तार और एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसे हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट माना जा रहा है।


सिंगल लैंग्वेज में सबसे बड़ी फिल्म


‘धुरंधर’ की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि यह सिंगल लैंग्वेज (हिंदी) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड किसी पैन-इंडिया रिलीज के हिंदी वर्जन के नाम था, लेकिन ‘धुरंधर’ ने यह धारणा भी तोड़ दी है।


हिंदी सिनेमा की टॉप कमाई करने वाली फिल्में


हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट अब इस तरह है


1. धुरंधर (831 करोड़ रुपये)
2. पुष्पा 2 (हिंदी वर्जन) (821 करोड़)
3. छावा (643.87 करोड़)
4. जवान (586 करोड़)


रणवीर सिंह के करियर की यह फिल्म अब मील का पत्थर बन चुकी है। दमदार कहानी, शानदार निर्देशन और जबरदस्त परफॉर्मेंस के दम पर ‘धुरंधर’ ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ना आने वाले समय में आसान नहीं होगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now