---Advertisement---

धुरकी थाना प्रभारी की दरियादिली: असहाय परिवार की बेटी के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

On: February 19, 2025 6:39 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर/गढ़वा :– धुरकी थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने एक असहाय परिवार की बेटी के विवाह में आर्थिक सहयोग कर मानवता की मिसाल पेश की। उनके इस नेक कार्य की क्षेत्रवासियों द्वारा खूब सराहना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम खाला निवासी महेंद्र राम की पुत्री का विवाह केतार स्थित चतुर्भुजी मंदिर में तय था।

लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार के लिए विवाह समारोह में शामिल होना कठिन हो गया था। बीते संध्या, जब गांव के ही कुदूस अंसारी ने थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार को इस स्थिति से अवगत कराया, तो उन्होंने तुरंत परिवार की मदद का फैसला किया।

थाना प्रभारी ने महेंद्र राम, उनकी पत्नी और बेटी को न केवल विवाह की अग्रिम शुभकामनाएं दीं, बल्कि उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की, जिससे वे गाड़ी की व्यवस्था कर सके और आवश्यक वस्त्र आदि खरीद सकें।

इस मौके पर थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने कहा, असहाय लोगों की सहायता करने से जो आत्मिक संतोष मिलता है, वह किसी भी पद या जिम्मेदारी से बढ़कर है। समाज में सभी को एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों की परेशानियां कम हो सकें।

थाना प्रभारी की इस दरियादिली की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। जहां पहले पुलिस को लेकर आम जनमानस में संदेह और भय रहता था, वहीं इस प्रकार के कार्यों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास की एक नई नींव रखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की छवि सकारात्मक रूप से बदली है, और ऐसे नेक कार्यों से समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को भी बल मिल रहा है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का सम्मान, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार बोले—जनता के सहयोग से ही संभव हुआ सफल आयोजन

श्री बंशीधर नगर: रामनवमी पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस, ड्रोन से होगी निगरानी; अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

श्री बंशीधर नगर: नवरात्र में देवी धाम में गूंजे जयकारे, मां दुर्गा का पूजन कर विधायक अनंत प्रताप देव ने उतारी आरती

श्री बंशीधर नगर: ब्याहुत कलवार समाज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित

श्री बंशीधर नगर: चैत्र नवरात्रि पर संध्या आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्री बंशीधर नगर: रामनवमी, सरहुल व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक