झारखंड

ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर खोद डाली रेपिस्ट की कब्र, हैरान कर देगा मामला

झारखंड वार्ता

15 साल की एक लड़की ने सपना देखा और अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक हत्यारे और बलात्कारी शख्स की कब्र खोद डाली। पुलिस विभाग ने इस मामले की पुष्टि की है और लड़की की पहचान गुप्त रखी गई है। लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने जिस शख्स की कब्र खोदी, वह 2 साल पहले हत्या और बलात्कार के केस में दोषी पाया गया था इसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया था।

लड़की के सपने में शख्स ने मांगी थी मदद

पुलिस को लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसे सपना आया था जिसमें वह शख्स चिल्ला रहा था कि उसे जिंदा दफना दिया गया है। लड़की के मुताबिक वह उसकी मदद करने गई थी। पुलिस ने लड़की और उसके 21 साल के बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया है।

मामला ब्राजील का

यह हैरान कर देने वाला मामला ब्राजील का है। जहां एक किशोरी ने अपने 21 साल के बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ‘कोकलजीन्हो डी गोइआस क़ब्रिस्तान’ में ‘लाजारो बारबोसा डी सूसा’ नाम के अपराधी की कब्र खोद दी। अदालत ने सूसा को दो साल पहले हत्या और रेप के केस में दोषी करार दिया था।

सूसा का खौफ

सूसा लोगों के घरों में घुस जाता था और घर में रहने वाले लोगों को शराब और नशीली दवाएं लेने के लिए मजबूर करता था। सूसा ने रेप की घटना को भी अंजाम दिया था। उसने एक घर में आग लगा दी और कई कारों को जला दिया था। इसके बाद 9 जुलाई 2021 को उसकी पूर्व सास के घर के बाहर सूसा को पुलिस ने मार गिराया। लेकिन इससे पहले उसने दो पुलिस अधिकारियों की हत्या भी की थी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!