दिव्यांग शिविर का आयोजन आज
सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिव्यांग शिविर का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगों को हरेक प्रकार के आधुनिक मशीन का वितरण किया जाएगा। बाल विकास परियोजना के कर्मचारी हरदेव नायक ने बताया कि इस मशीन का लाभ लेने के लिए दिव्यांग अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड एवं प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ लेकर आए और मशीन अपने साथ लेकर जाएं।
