---Advertisement---

धुरकी: शौच के दौरान फिसला पैर, डैम में डूबने से विकलांग शख्स की मौत

On: August 19, 2025 8:02 PM
---Advertisement---

धुरकी: गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 38 वर्षीय विरेंद्र कोरवा की मौत पनघटवा डैम में डूबने से हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शिवपुजन कोरवा का पुत्र विरेंद्र सुबह शौच के लिए डैम के पश्चिमी छोर पर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी तब हुई जब पास ही मौजूद चरवाहों ने डैम में शव को तैरते देखा। उन्होंने शोर मचाया और तुरंत ग्रामीण मौके पर जुट गए। बाद में मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को खबर दी।

सूचना पाकर धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को डैम से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आदिमजाति परिवार से संबंध रखता था। वह एक पैर से विकलांग था, इसके बावजूद मेहनत-मजदूरी कर अपने पांच बच्चों (तीन पुत्र व दो पुत्री) और परिवार का भरण-पोषण करता था। घर का वही अकेला कमाने वाला व्यक्ति था।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवाले दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी, जिसके चलते ग्रामीणों ने सहयोग कर शव को अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा भेजने की व्यवस्था की।

यह हादसा पूरे गांव के लिए गहरा सदमा बनकर सामने आया है। ग्रामीण प्रशासन से परिवार को मुआवजा और मदद देने की मांग कर रहे हैं।

घटनास्थल पर बरसात यादव, रामप्रवेश राम, सुचित कुमार, मनोज सिंह एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू