
दूसरे दुकान में असफल प्रयास,लोगों ने चोर को भागते देखा
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र मखदुमपुर मुंशी मोहल्ला स्थित रोशन श्रीवास्तव के दुकान में ताला तोड़कर चोरी हो गई है। रोशन श्रीवास्तव के मुताबिक उसे विकलांग पेंशन भी मिलता है कल ही पेंशन भी मिला था और वह बाजार से सामान लाकर दुकान में भरा था इसके अलावा गल्ले में तकरीबन 700 रुपए नकद भी रखा था। नकदी सहित तकरीबन 4 हजार रुपए के सामानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

जबकि आकाश साहू की मां की दुकान में चोरों ने कुंडी उखाड़ दिया लेकिन सामान न रहने के कारण उसे छोड़ दिया। वह रात में दुकान का सामान घर ले जाती थी।
चोरों ने चोरी के दौरान अपना गमछा छोड़ दिया है। इधर कुछ लोगों ने सुबह में रौशन दुकान के पास कुछ हलचल होने पर लोगों ने आवाज लगाई तो चोर लोको की ओर भागते देखा गया।
चोरी की घटना से लोगों में खौफ का माहौल है।





