सिल्ली – हिंडालको कंपनी मुरी के सीएसआर विभाग की ओर से बांसारुली पंचायत भवन एवं बिसरिया पंचायत भवन में नि:शुल्क लाभुकों के बीच में चश्मा का वितरण बुधवार को सुबह 8.00 बजे से किया जाएगा। बताते चले कि इसके पूर्व में हिंडालको कंपनी मुरी के द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन दोनों पंचायत में किया गया था इसके तहत वितरण किया जा रहा है। इसकी जानकारी हिंडालको सीएसआर विभाग के अनिल सिंह ने दी।
हिंडालको कंपनी मुरी की ओर से नि:शुल्क चश्मा का वितरण








