---Advertisement---

नव वर्ष को लेकर जिला प्रशासन तैयार; पर्यटकों, जिलावासियों की सुरक्षा के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

On: December 31, 2023 7:05 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

गढ़वा:- नववर्ष 2024 के आगमन पर उपायुक्त शेखर जमुआर ने समस्त जिलावासियों को जिला प्रशासन की ओर से शुभकामना दी है। साथ ही उनके द्वारा अपील किया गया है कि- नववर्ष 2024 के आगमन पर वनभोज के दौरान जलाशयों मे स्नान करने तथा पानी में उतरने से बचें। लोगों को पानी की गहराई की जानकारी नहीं होने के कारण जलाशयों में डूब जाने की आशंका बनी रहती है। वनभोज के दौरान कभी-कभी असावधानी या अतिउत्साह में स्नान के दौरान जलाशयों में लोगों के डूब जाने की भी घटनाएं परिलक्षित हुई है इसलिए पानी के आस-पास अत्यधिक सावधानी आवश्यक है। विगत दिनों के मौसम को देखते हुए नववर्ष के दौरान कोहरा होने की भी संभावना है, इसलिए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं, दुर्घटना से बचने के लिए वाहन चलाते समय पार्किंग लाइट जलाकर वाहन चलायें, जबकि हेलमेट लगाकर ही दोपहिया वाहन चलायें। शराब एवं अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। वनभोज के दौरान भीड़ को देखते हुए उपायुक्त द्वारा गढ़वा जिले के प्रमुख वनभोज स्थलों जैसे- अन्नराज डैम, सुखलदरी फॉल, गुरूसेन्धू फॉल, सतबहिनी फॉल, सोन नदी, कनहर नदी, कोयल नदी के प्रमुख स्थानों सहित अन्य वनभोज स्थलों पर कर्मचारी एवं स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि दिनांक 01.01.2024 से 15.01.2024 (मकर संक्रांति) तक अपने प्रखण्ड अंतर्गत प्रमुख स्थलों पर अपने अधीनस्थ कर्मियों के माध्यम से सतत निगरानी रखते हुए स्वयं भी पिकनिक स्थलों का औचक निरीक्षण करें। अनुमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा/श्री बंशीधर नगर/रंका अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे। पुलिस अधीक्षक, गढ़वा द्वारा प्रमुख वनभोज स्थलों एवं जलाशयों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न