खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जिला कांग्रेस का संगठन सृजन बैठक एवं डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कार्यक्रम संपन्न

जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आज संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षकों के साथ पंचायतवार संगठन सृजन और BLA-2 गठन की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला अध्यक्ष ने संगठन विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रखंड पर्यवेक्षकों से कहा कि वे पंचायत स्तर पर त्वरित भ्रमण कर लंबित पंचायत कमेटियों एवं BLA-2 के गठन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर जिला कार्यालय में प्रतिवेदन जमा करें। उन्होंने कहा कि संगठन का सुदृढ़ीकरण आमजन तक पार्टी की पहुंच और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अनिवार्य है।
बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी, विजय यादव, सामंत कुमार, ब्रजेंद्र तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को नई दिशा देने वाले ऐतिहासिक कार्य किए। उनके नेतृत्व में मनरेगा, राइट टू एजुकेशन, फूड सिक्योरिटी बिल जैसे क्रांतिकारी निर्णय हुए, जिससे आज भी करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्हें देश के आर्थिक सुधारों का जनक भी कहा जाता है।

जयंती अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंत कुमार, ब्रजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, राजीव मिश्रा, रणजीत सिंह, ऋषि मिश्रा, सुशील घोष, इरसाद हैदर, अंसार खान, रंजीत झा सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।