रांची:- उपायुक्त, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभागीय आवंटन आदेश सं०-17 (आ०) / आ०प्र०, दिनांक-06. 10.2023 से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार द्वारा चिन्हित प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को हुए क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा देने हेतु कुल राशि 2,35,994.00 (दो लाख पैतीस हजार नौ सौ चौरान्बे) रूपये मात्र की निकासी एवं अधियाचना के अनुरूप भुगतान स्वीकृत दी गई है।
सिल्ली अंचल क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा (ओलावृष्टि) से हुई फसल क्षतिपूर्ति के लिए 325 प्रभावितों को मुआवजा देने हेतु कुल राशि 2,35,994.00 (दो लाख पैतीस हजार नौ सौ चौरान्बे) रूपये मात्र की भुगतान स्वीकृत दी गई है।
उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जिला नजारत उप समाहर्ता, राँची को राशि निकासी कर अंचल अधिकारी सिल्ली, राँची के बैंक खाते में R.T.G.S. के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने निर्देश दिया गया है। साथ ही अंचल अधिकारी सिल्ली, को स्वीकृत प्रस्ताव राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।