---Advertisement---

26 नवंबर को होगा जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

On: November 26, 2023 4:23 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवंबर को श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के मैदान में प्रातः 9:00 बजे से एक दिवसीय आयोजित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों के टीम भाग लेगी। साथ ही 17 वीं सीनियर महिला राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिये टीम का चयन भी किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास स्वदेशी ने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिये गढ़वा जिला कबड्डी संघ के कोच अनंजय सिंह के मोबाइल नंबर 7903263310 पर संपर्क कर सकते हैं। इस ऑनलाइन बैठक में गढ़वा जिला कबड्डी संघ के सचिव राजू उरांव, संघ के मुख्य कोच अजय कुमार गुप्ता, उपसचिव विकास कुमार, अवध सिंह, कोषाध्यक्ष सोमनाथ साह, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार, कबड्डी संघ के सदस्य संगीता कुमारी, टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष बेबी कुमारी, सदस्य जेम्स बालाजी, राधिका कुमारी, सुसंती कुमारी सहित अन्य लोग शामिल थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now