---Advertisement---

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

On: August 22, 2024 8:33 AM
---Advertisement---

ऋणी और गैर-ऋणी दोनों किसानों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2024

गढ़वा:- उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम, एफपीओ, किसान मित्र, एचडीएफसी एर्गो कंपनी के प्रतिनिधि, माननीय सांसद पलामू लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, माननीय विधायक गढ़वा, भवनाथपुर एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। जिनके बीच कार्यशाला के माध्यम से फसल बीमा योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।


उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रोजेक्टर के माध्यम से योजना की संपूर्ण जानकारी दी गई एवं प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) अन्तर्गत किसानों की बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ फसल- 2024 हेतु फसल बीमा करायी जा रही है। फसल बीमा के लिए आवेदक किसानों को बैंक खाते के सत्यापन हेतु token राशि के रुप में किसानों को सिर्फ 01 (एक) रुपया देना होगा। इससे छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को फायदा होगा एवं ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

यह योजना चालू है, इसके लिए ऋणी किसान, अधिसूचित बैंक ग्रामीण बैंक के द्वारा के०सी०सी० धारक किसानों का बिमा कराया जायेगा एवं गैर ऋणी किसान सहकारी शाखा समितियों झारखण्ड राज्य सहकारी बैंक, प्रज्ञा केन्द्र (CSC) एवं इस योजना के पोर्टल www.pmfby.gov.in पर ऑनलाईन स्वतः आवेदन farmer login के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31.08.2024 तक है। झारखण्ड सरकार ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए किसानों का पंजीकरण शुरु किया है। पंजीकरण कराने में आधार कार्ड, पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व संबंधी प्रपत्र, बटाई प्रमाण पत्र (बटाई कृषक होने पर) फसल बुआई का स्व-सत्यापित प्रमाण पत्र एवं मोबाईल नम्बर वांछित है।

झारखण्ड राज्य में भारत सरकार DOA&FW की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम से वित्तीय वर्ष 2024-25 में खरीफ मौसम से राज्य में पुनः क्रियान्वयन किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है एवं योजना के क्रियान्वयन हेतु जारी दिशानिर्देश एवं पुनर्गठित मार्गदर्शिका में वर्णित दिशा निर्देशों तथा राज्य स्तरीय फसल बीमा समन्वय समिति (SLCCCI) द्वारा लिये गये निर्णय के आलोक में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) के अन्तर्गत झारखण्ड राज्य में मौसम खरीफ- 2024 के लिए अगहनी धान एवं भदई मकई (Aghani Paddy & Bhadai Maize) फसल एवं रबी 2024-25 तथा रबी 2025-26 के लिए गेहूँ, आलू, राई-सरसो एवं चना (Wheat, Rapeseed Mustard, Gram & Potato) फसलों को अधिसूचित किया गया है।

उप विकास आयुक्त द्वारा मौके पर उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम, किसान मित्र, एफपीओ समेत अन्य संबंधितों से इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं लोगों को इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देते हुए योजना के अंतर्गत फसल बीमा कराने की अपील की गई।

योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जिला सहकारिता कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय या कृषि रक्षक का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क करने की बात कही गई। साथ ही फसल बीमा कराने हेतु अथवा योजना की अधिक जानकारी के लिए बैंक शाखा, जन सेवा केंद्र, बीमा कार्यालय एवं वेबसाइट www.pmfby.gov. in पर संपर्क करने की बात कही गई।


उक्त कार्यशाला में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, बिशुनपुरा प्रखंड जिला परिषद सदस्य -सह- कृषि एवं उद्योग समिति के सभापति शंभू राम चंद्रवंशी, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू

दुमका से गिरफ्तार हुआ निजी कंपनी का प्रबंधक,नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का है आरोपी