---Advertisement---

साक्षी वैलनेस हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मारुति नंदन सोनी, फीता काटकर किया शुभारंभ।

On: July 28, 2023 12:09 AM
---Advertisement---

गढ़वा :- मझिआंव-सुंडीपुर मुख्य सड़क स्थित राधा कृष्ण मंदिर के समीप साक्षी वैलनेस हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह युवा समाजसेवी मारुत नंदन सोनी ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के पश्चात जानकारी देते हुए चिकित्सक तेंदुलकर रजक ने कहा कि साक्षी वैलनेस हेल्थ केयर सेंटर में एक्यूपंचर एवं एक्यूप्रेशर विधि से इलाज किया जाता है। आगे उन्होंने कहा कि इस हेल्थ केयर सेंटर में अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा असाध्य रोगों में शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, लकवा, नसों की कमजोरी, घुटना, कमर एवं कंधा दर्द बाबासीर थायराइड त्वचा रोग सिर दर्द एवं सांस फूलना एवं लिकोरिया जैसी असाध्य बीमारियों का इलाज ब्लड सरकुलेशन टेक्नोलॉजी के द्वारा किया जाएगा।इधर श्री सोनी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में एक्युपंचर एवं एक्यूप्रेशर के द्वारा इलाज का इकलौता सेंटर होना यहां के लोगों के लिए गर्व की बात है। कहा मानव प्राकृतिक स्वास्थ्य रक्षा केंद्र में इलाज का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इसलिए पूर्व से ग्रसित असाध्य बीमारियों का एक्युपंचर एवं एक्यूप्रेशर विधि से कराने से लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

इस दौरान सेंटर के संचालक राजू रवि, चिकित्सक तेंदुलकर रजक,प्रियंका कुमारी,राम गोपाल गुप्ता,आदित्य कुमार एवं पंकज कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित