---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गढ़वा में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी एवं पूर्व अध्यक्ष रघुराज पांडे तथा महामंत्री संतोष दुबे को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित।

On: August 7, 2023 1:59 PM
---Advertisement---

गढ़वा :- स्वच्छ भारत अभियान झारखंड प्रदेश के सहसंयोजक एवं पलामू प्रमंडल के प्रभारी रविंद्र नाथ उपाध्याय एवं पलामू जिला संयोजक शंभू शरण सिंह एवं गढ़वा जिला संयोजक मदन मोहन गुप्ता उर्फ टिंकू गुप्ता जी सहसंयोजक जितेंद्र दीक्षित एवं दीपक चौहान के द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गढ़वा में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी जी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पांडे एवं जिला महामंत्री संतोष दुबे जी को अंग वस्त्र एवं फलदार वृक्ष देकर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक रविंद्र नाथ उपाध्याय जी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान में जो भी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्य किया गया है। उसी नियमित आज यह सम्मान दिया गया है। साथ ही वृक्ष लगाने का और सभी मठ मंदिर स्कूल के सफाई अभियान का संकल्प लिया।

इस नियमित पूरे प्रदेश में स्वच्छ भारत अभियान के द्वारा यह कार्यक्रम चल रहा है। जिला संयोजक मदन मोहन गुप्ता उर्फ टिंकू गुप्ता ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत पूरे जिला में वृक्षारोपण एवं मठ मंदिर स्कूल का सफाई अभियान निरंतर जारी रहेगा। उक्त अवसर पर राजनाथ सिंह जी संजय उपाध्याय जी उपस्थित थे

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग,त्वरित प्रयास से फायर ब्रिगेडों ने आग पर पाया काबू

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल