---Advertisement---

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह जिला कांग्रेस कमिटी का किया विस्तार,देखें सूची

On: April 13, 2026 1:46 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : संगठन सृजन अभियान के तहत झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का गठन तत्काल प्रभाव से गठन कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने जिला कमिटी को स्वीकृत करते हुए जिला कमिटी की सूची जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह को उपलब्ध करा दी है। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने नवगठित जिला कमिटी, प्रेस को जारी करते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी श्री के राजू, प्रदेश सह प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी के द्वारा पदों के निर्धारित मापदंडों के तहत सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद के साथ प्रभार, कार्य क्षेत्र एवं दायित्वों के साथ संगठनात्मक कार्य सौंपा है। सभी पदाधिकारी को इमानदारी के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण करते हुए जिला कार्यालय में प्रतिवेदन समय अवधि में समर्पित करना अनिवार्य होगा। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल दायित्व निर्वहन का कामना किया है। साथ ही जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने यह भी कहा है कि जो भी सक्रिय कार्यकर्ता पद से वंचित रह गए है। उन्हें जल्द ही अग्रणी संगठन विभाग, मंच मोर्चा में जगह प्रदान कर पार्टी के लिए कार्य करने का अवसर दी जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now