---Advertisement---

(दीपावली) दीपों की रोशनी से जगमग धरती, आतिशबाजी से आसमान, धूमधाम से मनाई दीपावली का त्यौहार..

On: November 14, 2023 8:36 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):– झिलमिलाते दीये… जगमगाती रोशनी.. के साथ प्रकाश का पर्व दीपावली का त्यौहार श्री बंशीधर नगर अनुमण्डल में धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही दीपावली को लेकर उत्साह का माहौल दिखा। बाजार में पूरा दिन भीड़ रही। आतिशबाजी की दुकानों पर देर शाम तक लोग मनपसंद फुलझड़ियां, पटाखा खरीदते रहे। लोग सुबह से ही अपने घर व आंगन को सजाने में तल्लीन नजर आये।शाम होते ही शहर में विद्युत झालरों व दीपो की रोशनी से श्री बंशीधर नगर जगमगाता दिखा। वहीं देर शाम को लोगों ने शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की और उनसे सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पूजा अर्चना के बाद शाम होते ही जैसे-जैसे अमावस की रात प्रवेश करती गई, वैसे-वैसे दीपों का प्रकाश अंधकार को चीरते हुए वातावरण में फैलता गया। लोगों ने घरों में दीये तथा मोमबत्ती जलाकर अपने घरों को रोशन किए। रंग-बिरंगी झालरों के साथ त्यौहार की खुशियों में बच्चों ने चार चांद लगा दिए। बच्चे देर रात तक शहर के विभिन्न गली,मोहल्ले में सड़कों पर दीवाली का जश्न गगनभेदी आतिशबाजी के साथ किए। जिससे पूरा आसमान में रोशन हो गया। वही विद्युत सज्जा से भी अंधेरी रात उजियारी हो गई। इस दौरान घरों-दुकानों, शोरूम और मॉल की आकर्षक सज्जा से पूरा शहर जगमग रहा। घरों को बंदनवार व रंगोलियों से सजा कर आकर्षक बनाया गया।

जमकर हुई पटाखे की बिक्री..

दीपावली पर श्री बंशीधर नगर शहर में दर्जनों से अधिक आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई थी। जहां बच्चें से लेकर बड़े तक बम पटाखे की खरीदारी कर रहे थे।सबसे ज्यादा डिमांड सुतली बम की हो रही थी। इसके अलावा बाण, फुलझड़ी, राकेट, सतरंगी रोशनी फैलाने वाला बाण, आइटम बम, घिरनी, सलाई बम, अनारदाना आदि की बिक्री हुई।

जमकर बिकी मिठाई…

दीपावली के अवसर पर मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। शहर के बस स्टैंड, चचेरिया पुल के समीप सहित कई स्थानों पर मिठाई के स्टाल लगाए गए थे। ग्राहक देर शाम तक बाजारों में मिठाइयों की खरीदारी करते रहें। शहर के प्रसिद्ध खप्पर बाबा स्वीट्स में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिले यहां लोग अपने मनपसंद की मिठाइयों की खरीदारी किया। मिठाइयों की ज्यादा डिमांड होने के कारण लड्डू की कीमत में बढ़ोतरी किया गया। मिठाइयों की कीमत 150 से 200 केजी तक रहा। ग्राहकों का ज्यादा मांग गुड़ का लड्डू और बुंदिया पर रहा। ग्राहकों ने की जमकर खरीदारी से कई मिष्ठान दुकानों के मिठाई कम पड़ गए।

उधर नगर उंटारी थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती किए गए थे। वही थाना प्रभारी स्वयं पूरा दिन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गस्त करते दिखे। पीसीआर वैन भी घूमता रहा। थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने पूरे बंशीधर नगर वासियों को शांतिपूर्ण वातावरण के साथ दीपावली पर्व मनाने के लिए शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा