---Advertisement---

दीपावली पर जरूरतमंदों के बीच दीये का किया गया वितरण

On: November 11, 2023 4:03 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- दीपावली पर ह्यूमन राइट्स डिफेंडर सह अधिवक्ता रूना मिश्रा शुक्ला ने शनिवार को रांची के कई जरूरतमंदों के बीच दीया, तेल, बाती, माचिस और मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने नामकुम, चुटिया, कडरू, लोवाडीह आदि के लगभग 100 जरूरतमंद लोगों के बीच दीपावली की सामग्री बांटी। रूना मिश्रा शुक्ला ने कहा कि दीपावली पर हर किसी की कुटिया रौशन हो इसके लिए यह प्रयास किया गया है। दीपावली खुशियां बांटने वाला त्योहार है। रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में कई जरूरतमंद लोगों तक प्रत्येक वर्ष दीपावली की समाग्री पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में शनिवार को लोगों तक दीया, बाती, माचिस, तेल और मिठाई का वितरण किया गया। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। मौके पर अनुराग बैनर्जी, बालक मुंडा, रमेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: रेस्टोरेंट में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने दी थी धमकी

मुंह में जबरन डाली सिगरेट, विरोध करने पर साड़ी खींची; जमशेदपुर में महिला के साथ हैवानियत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार