गढ़वा

योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने में कोताही न करें : डीसी

गढ़वा: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने आज सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समाहरणालय स्थित सभागार में जिले में चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के विकास योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने गढ़वा जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर सभी बीडीओ के साथ बिंदुवार तरीके से समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी बीडीओ ने एक-एक कर उनके द्वारा प्रखंडो में किये जा रहे योजनाओं की प्रगति पर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त के समक्ष रखी। इस अवसर पर उपायुक्त श्री जमुआर ने योजनाओं को पारदर्शी तरीके से समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा की सरकार द्वारा चलाये जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने में कोताही न करे। उपायुक्त श्री जमुआर ने अबुआ आवास योजना के तहत समय पर लाभुकों को किस्त देने और समय पर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने सभी बीडीओ को सही तरीके से जाँच कर किसी भी लाभुक को भुगतान करने को लेकर निर्देशित किया।

डीसी ने सभी प्रज्ञा केन्द्रो पर आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर बीडीओ को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में सही योग्य लाभुकों की जाँच करते हुए भुगतान करने की बात कही। प्रखंड स्तर से भी इस योजना से लाभान्वित योग्य लाभुकों का सत्यापन करते हुए जाँच रिपोर्ट जिला मुख्यालय में भेजने की बात कही। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सिधो-कानो, तालाबों का जीर्णोद्धार, पोटो-हो खेल योजना, जिले में संचालित सभी प्रज्ञा केन्द्रो की स्थिति, पेंशन आदि की समीक्षा की तथा सभी बीडीओ को आवश्यक निर्देश दिए।

मौके पर डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा,पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, सभी बीडीओ, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार, खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *