---Advertisement---

डॉक्टर्स डे:सदर हॉस्पिटल की डॉक्टर प्रीति पांडे हुई सम्मानित

On: July 1, 2024 4:54 PM
---Advertisement---

डॉक्टर भगवान के दूसरे रूप : सुनील गुप्ता

जमशेदपुर: डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सदर अस्पताल के ईएनटी नाक कान गला की विशेषज्ञ डॉक्टर प्रीति पांडे से मिलकर पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। पंसस सुनील गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर भगवान के दूसरे रूप में अपने मरीज को जान बचाने का भरपूर प्रयास करते हैं। ऐसे में इनकी हर पल सहयोग समर्थन करने की आवश्यकता है।

सदर अस्पताल की ईएनटी डॉक्टर प्रीति पांडे ने धन्यवाद देते हुए इसी तरह सहयोग देने की बात कही है। उन्होंने गरीब, असहाय, बेसहारा मरीजों को इलाज से संबंधित अपना भरपूर सहयोग देने की भी आश्वासन दी है ताकि इलाज से कोई वंचित न रह पाए।

इस‌ मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व वार्ड सदस्य संगीता देवी, समाजसेवी चंदन कुमार सिंह, सूरज, आकाश उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now