बिहार

पटना: भाजपा नेता व यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ मारपीट, पीएमसीएच में डॉक्टरों ने पीटा

ख़बर को शेयर करें

पटना: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में सोमवार (19 cR 2025) को हंगामा मच गया, जब यूट्यूबर और भाजपा नेता मनीष कश्यप की डॉक्टरों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष कश्यप किसी मरीज की सिफारिश लेकर अस्पताल पहुँचे थे, जहाँ उनकी महिला डॉक्टरों से बहस हो गई, जो अभद्रता के आरोप में मारपीट तक पहुँच गई। हालाँकि मनीष के साथियों ने अभद्रता से इनकार किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर डॉक्टरों ने मनीष पर हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर चोटें आईं। उनके समर्थकों का दावा है कि उन्हें कुछ देर के लिए बंधक भी बनाया गया। घटना के बाद पीएमसीएच में अफरा-तफरी मच गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।