July 26, 2026

20 साल से बंद पड़ा था डॉक्टर का घर, फ्रिज में मिली ऐसी चीज पुलिस भी रह गई सन्न

Picsart_25-01-08_14-48-22-850.jpg

केरल: केरल के चोट्टानिकारा स्थित पैलेस स्क्वायर में 20 साल से खाली पड़े एक घर के बंद पड़े फ्रीज में एक मानव कंकाल मिला है। एक प्लास्टिक कवर में लिपटे कंकाल में खोपड़ी एवं अन्य अंगों की हड्डियाँ शामिल हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इन हड्डियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने इन हड्डियों का सैंपल फोरेंसिक लैब भेजा है।

जिस घर में यह कंकाल मिला है, वह डॉक्टर फिलीप जॉन का है। वो करीब 20 साल से इस मकान को लावारिश छोड़ कर व्यट्टिला में रहते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ साल पहले इस व्यक्ति की हत्या हुई होगी। डॉक्टर के तीन बेटे भी डॉक्टर हैं और वे विदेश में रहते हैं। पड़ोसियों ने 12 एकड़ क्षेत्र के बीच खाली पड़े इस घर में एवं उसके आसपास संदेहास्पद गतिविधियों को लेकर शिकायत की थी। पुलिस को आशंका है कि यहां कोई कालाजादू या कोई अन्य अवैध गतिविधि हो रही होगी।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह कंकाल कितना पुराना है और यह महिला की है या पुरुष का। पुलिस हत्या के एंगल से भी जाँच कर रही है। वहीं, पुलिस को यह भी अंदेशा है कि यह कंकाल मेडिकल स्टीज के लिए भी हो सकता है। पुलिस इस मामले में डॉक्टर से भी पूछताछ कर रही है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed