---Advertisement---

मोमोज बनाने वाली फैक्ट्री में मिला कुत्ते का कटा सिर, मचा हड़कंप

On: March 19, 2025 1:29 AM
---Advertisement---

मोहाली: पंजाब के मोहाली के मटौर से होश उड़ाने वाली खबर सामने आई है। यहां मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने वाली फैक्ट्री में जब छापा मारा गया तो फ्रिज के अंदर कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला। इस फैक्ट्री में मोमोज बनाए जाते थे और कई जगहों पर सप्लाई किए जाते थे। फैक्ट्री के कुछ बर्तनों में मांस के टुकड़े भी मिले। खास बात यह है कि कुत्ते का धड़ वहां नहीं मिला। ऐसे में आशंका है कि बर्तन में मिला मांस कुत्ते का बचा हुआ टुकड़ा हो सकता है।

दरअसल, फैक्ट्री में बेहद गंदे तरीके से मोमोज बनाए जा रहे थे, इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हेल्थ विभाग की टीम ने छापा मारा। इसके बाद जांच को जो देखने को मिला उसे देखने के बाद किसी के भी होश उड़ सकते हैं। वहां बेहद गंदगी थी, फ्रिज में कुत्ते का कटा सिर मिला और साथ ही अन्य बर्तन में अन्य जानवरों के मांस मिले। कई चीजें सड़ चुकी थीं जैसे पत्ता गोभी। कुत्ते का शरीर गायब था। फिलहाल कुत्ते के सिर को वेटरनरी डिपार्टमेंट को जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा भी कई सारी चीजें सड़ी गली मिलीं। फैक्ट्री चलाने वाले वेंडर बिना रजिस्ट्रेशन के काम कर रहे थे। अधिकारियों ने फैक्ट्री के मालिक और इसे चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग फैक्ट्री में बन रहे खाने की गुणवत्ता को लेकर चिंतित हैं। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न