---Advertisement---

जमशेदपुर:जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए डॉली मल्लिक ने किया नामांकन,पदयात्रा में मिला अपार जन समर्थन

On: February 4, 2026 9:18 PM
---Advertisement---

विकास और सेवा के नाम से जनता के समर्थन से जीतने का विश्वास

जमशेदपुर:जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सेवा ही लक्ष्य संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती डॉली मल्लिक ने मंगलवार को भव्य पदयात्रा के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। यह पदयात्रा जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित प्रदीप मिश्रा चौक से शुरू होकर जुगसलाई फाटक तक निकाली गई, जहां देवतुल्य जनता से आशीर्वाद लेकर वे नामांकन स्थल पहुँचीं।

पदयात्रा में भारी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण और समर्थन से भरा रहा। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और जीत का आशीर्वाद दिया।

नामांकन के दौरान डॉली मल्लिक ने कहा कि वे पिछले लगभग 15 वर्षों से जुगसलाई क्षेत्र में लगातार जनसेवा कर रही हैं और आज उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार विकास और सेवा के नाम पर उन्हें विजयी बनाएगी।

इस अवसर पर राजेन्द्र मेहता, दिनेश जयसवाल, मानिक मल्लिक, सोमा सिंह, सोनी, ममता, विक्की सोनकर, निक्कु सिंह, प्रतीक, मोनु, संतोष सिंह, राहुल, उषा सिंह, संजु देवी सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

असम: विधानसभा चुनावों के आहट को देखते हुए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, देखें कौन कहां से

Holi 2026: होली के हर रंग का है खास महत्व, जानें कौन से रंग का क्या है मतलब

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला