---Advertisement---

एमजीएम के लिए बिछाई जा रही पानी की पाइप से घरेलू कनेक्शन क्षतिग्रस्त,लोगों का हंगामा,पहुंची पुलिस

On: April 8, 2026 9:26 AM
---Advertisement---

पानी की समस्या उत्पन्न करने वाले कौन के ऊपर दर्ज होगा मुकदमा: विकास सिंह
जमशेदपुर:मानगो शंकोसाई रोड नंबर 1 एमजीएम अस्पताल हेतु बिछाई जा रहे पानी के पाइप के कारण दर्जनों मकान के घरेलू कनेक्शन के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए । विगत चार दिनों से कई लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं संवेदक और अधिकारी पावर का रौब दिखाकर क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत न कर कर लगातार अपना काम करते जा रहे थे । स्थानीय लोगों ने मामले की भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दिया जानकारी मिलने पर रात लगभग 11:15 बजे मौके में पहुंचकर विकास सिंह ने धमकाने वाले को फटकार लगाते हुए कार्य को पूरी तरह बंद करवाया साथ ही सुबह होते ही घरेलू पाईप की मरम्मत करवाने की बात संवेदक और अधिकारियों से कहा । मामला बिगड़ता देख मौके में प्रशासन के लोगों ने आकर हंगामा को शांत करवाया ।विकास सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है किसी को संकट में डालकर लोग अपना काम करेंगे वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । विकास सिंह ने की सबसे पहले क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत सुनिश्चित हो इसके साथ ही ट्रायल पीट काट कर ही नया पाइप बिछाने का काम किया जाए अन्यथा संवेदक और अधिकारियों के ऊपर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now