जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगवापोसी में दो माल गाड़ियों की जबरदस्त भिड़ंत की खबर है। दुर्घटना इतना भीषण था कि एक मालगाड़ी के डिब्बे दूसरे मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गए। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक मौके पर पहुंच गए।
घटना में कितना का नुकसान हुआ है इसका आकलन फिलहाल तक नहीं किया जा सका है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास रेल महकमा कर रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। रेल आवागमन सामान्य करने की दिशा में रेलवे निरंतर लगा हुआ है।