July 26, 2026

बिहार:ग्राहक की वेष में आए लुटेरों ने वैशाली के एक्सिस बैंक में एक करोड़ की लूट की

342dc1fc-fdbb-4960-9e00-d87bc6cd78d8_copy_690x360.jpg

बिहार : वैशाली जिले के लालगंज बाजार की एक्सिस बैंक में ग्राहक की वेश में आए लुटेरों ने हथियारों के बल पर तकरीबन एक करोड़ रुपए लूट कर चलते बने। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ समेत कई आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस शहर की नाकेबंदी कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई है। बैंक में उस वक्त मौजूद ग्राहकों और बैंक कर्मियों से पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह जैसे ही बैंक खुला। ग्राहक के भेष में लूटेरे बैंक के अंदर प्रवेश कर गए। उसके बाद हथियार निकाल कर लूटपाट करने के बाद चलते बने। हालांकि लूट में कितनी रकम लुटेरों ने लूटी है इसका आकलन फिलहाल तक नहीं किया जा सका है। घटना से हड़कंप मच गया है।

ख़बर को शेयर करें।