गढ़वा

लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के अध्यक्ष चुने गए डॉ. असजद

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

गढ़वा: लायन्स क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की बैठक नए सत्र 24-25 के नए पदाधिकारियों के चयन हेतु क्लब के अध्यक्ष कंचन साहू की अध्यक्षता में क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी के आवास पर रखी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से नए सत्र के पदाधिकारियों के चयन और सत्र 23-24 के कार्यों की समीक्षा की गई। इस बैठक में सभी सदस्यों के सर्वसम्मति से नए सत्र 2024-25 के लिए डॉ असजद अंसारी को अध्यक्ष चुना गया।

वही उपेंद्र ठाकुर को सचिव एवं अनिल सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी सदस्यों का चयन किया गया।

जिसमें उपाध्यक्ष1: राकेश पाल, उपाध्यक्ष: ज्योति प्रकाश, उपाध्यक्ष: राजेश गुप्ता, पीआरओ: संतोष कश्यप, मेंबरशिप चेयरमैन: मिथिलेश ठाकुर, क्लब एडमिनिस्ट्रेशन: विश्वास गुप्ता, टाइमर: देवेंद्र गुप्ता, ट्विस्टर: पूनम कांस्यकार, एनवायरमेंट ऑफिसर: अरुण सोनी को बनाया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जोन चेयरपर्सन उमेश अग्रवाल ने नए सत्र के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लायन्स क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम द्वारा पूरे गढ़वा जिला में अच्छा कार्य किया जा रहा है। इनके द्वारा वृक्षारोपण कार्य की सराहना पूरे डिस्ट्रिक में की गई। जो की एक ऐतिहासिक कार्य रहा। इसके लिए वर्तमान के अध्यक्ष कंचन साहू के कार्यों की सराहना करते हुए पूरे टीम को बधाई दी।

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष कंचन साहू ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि डॉ. असजद अंसारी के नेतृत्व में क्लब और बेहतर कार्य करेगी। इस मौके पर डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि क्लब के सभी सदस्यों ने जो भरोसा मेरे ऊपर किया है मैं उसपर खरा उतरने का कोशिश करूंगा और उन्होंने ने कहा की नए सत्र में पूरे जोश के साथ हमलोग कार्य करेंगे। इस मौके पर क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।