खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर,भारतीय समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत: सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर :बाबासाहेब आंबेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 को उनके दिल्ली स्थित आवास पर हुआ था।भारत वर्ष का संविधान निर्माण में बाबा भीम राव आंबेडकर ने अहम योगदान निभाया। बाबा भीमराव आंबेडकर को अपने शुरूआती जीवन में काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा था और उन्होंने तभी ठान लिया था कि वो समाज को इस कुरीति से मुक्ति दिलाने के लिए हमेशा ही तत्पर रहेंगे।डॉ भीमराव आंबेडकर का जन्म मध्यप्रदेश के महू में 14 अप्रैल सन् 1891 को हुआ था और 6 दिसंबर 1956 को उनका देहावसान हुआ था।हर वर्ष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है।जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता सह सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने कहा यह दिन खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने सामाजिक समानता,न्याय और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष किया और कर रहे है।डॉ.अंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि पूरे भारतीय समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!