---Advertisement---

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

On: March 14, 2026 12:02 PM
---Advertisement---

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां संपत्ति के लालच में एक बेटे ने अपनी ही मां को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं।

जानकारी के अनुसार फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गोनेपुरा गांव निवासी अवधकिशोर अपनी पत्नी अनुसुई देवी और बेटे चंदन कुमार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि चंदन कुमार पिछले कुछ समय से घर और जमीन अपने नाम करवाने के लिए माता-पिता पर लगातार दबाव बना रहा था। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी।

परिजनों के मुताबिक गुरुवार की शाम भी चंदन कुमार इसी मुद्दे को लेकर घर पहुंचा और अपने माता-पिता से संपत्ति अपने नाम करने की मांग करने लगा। इस दौरान घर के अंदर काफी देर तक बहस और कहासुनी होती रही।

बताया जा रहा है कि जब उसकी मां अनुसुई देवी ने बेटे की मांग मानने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि उनके और उनके पति के रहते कोई भी संपत्ति किसी के नाम नहीं की जाएगी, तो चंदन कुमार आपा खो बैठा। गुस्से में उसने अपनी मां के मुंह में पिस्टल डालकर गोली चला दी।  महिला के गाल को चीरते हुए आर-पार निकल गई। अनुसुई देवी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

गोली चलने की आवाज सुनकर घर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में अनुसुई देवी किसी तरह घर से बाहर निकलीं और मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा चंदन कुमार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है।

पीड़िता के पति अवधकिशोर के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि चंदन कुमार की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव बना हुआ था, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गया और आखिरकार इस खौफनाक घटना का रूप ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now