---Advertisement---

विद्यालय में शिक्षकों के अभाव में नहीं हो रही थी पढ़ाई, देर रात सड़क पर निकली छात्राएं, BDO से जताई अपनी नाराजगी…

On: August 27, 2023 8:19 AM
---Advertisement---

रांची :- जिले के स्कूल की छात्राएं रात में DC से मिलने पैदल निकली। सभी छात्राएं स्कूल की व्यवस्था से नाराज थी। मामला जिले के मांडर स्थित कस्तूरबा स्कूल का है। यहां बीते शनिवार की देर शाम को सौ से अधिक छात्राएं कैंपस से रोते हुए पैदल डीसी से मिलने निकली। वे स्कूल की व्यवस्था से नाराज थी। इस दौरान पुलिस की नजर छात्राओं पर पड़ी। पुलिस ने छात्राओं को रोका और इसके बाद सभी को थाने ले आया गया।

यहां छात्राएं रांची डीसी को बुलाने की जिद पर अड़ गईं। बीडीओ सुलेमान मुंडरी को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद वह थाने पहुंचे। छात्राओं ने बीडीओ को आपबीती सुनाई। छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। केवल 2 विषय की पढ़ाई होती है। सुबह का नाश्ता कब मिलेगा यह भी पता नहीं चलता है। छात्राओं के लिए निर्धारित मेन्यू का भी पालन नहीं किया जाता है। अगर किसी भी मामले में शिकायत करते हैं तो उन्हें दंडित किया जाता है।

छात्राओं ने बीडीओ को बताया कि बीते 27 जुलाई को शिकायत करने पर 10वीं कक्षा की छात्राओं को 4 घंटे तक धूप में खड़ा रखा गया था। सभी ने रो-रोकर अपनी समस्याएं बताईं। छात्राओं की इस शिकायत पर मांडर के बीडीओ सुलेमान मुंडरी ने कहा कि इनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। सोमवार को बैठक कर मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाएगी जो आंतरिक व्यवस्था पर नजर रखेगी। वहीं, बीडीओ ने थाना प्रभारी के साथ मिलकर छात्राओं को समझाया। फिर उन्हें रात करीब 10 बजे बस से हॉस्टल पहुंचाया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण पर दी विदाई

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

गिरिडीह:सड़क नहीं रहने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस न मिला,ग्रामीण खाट पर लादकर ले गए