---Advertisement---

गढ़वा जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मृत कर्मचारी का कर दिया तबादला

On: March 15, 2026 4:02 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिले में जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। समाहरणालय स्थित जिला स्थापना शाखा द्वारा जारी तबादला सूची में एक ऐसे कर्मचारी का नाम भी शामिल कर दिया गया, जिनका करीब चार महीने पहले ही निधन हो चुका है। मामला उजागर होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

शुक्रवार को जिला स्थापना शाखा की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों और अंचल कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और बड़ा बाबुओं की तबादला सूची जारी की गई थी। इस सूची में भवनाथपुर प्रखंड में पदस्थापित रहे कर्मचारी गौरव आनंद का नाम भी शामिल कर दिया गया। सूची के अनुसार उनका तबादला भवनाथपुर प्रखंड से रंका प्रखंड कर दिया गया है।

हैरानी की बात यह है कि गौरव आनंद का निधन करीब चार माह पहले ही हो चुका है। इसके बावजूद उन्हें जीवित कर्मचारियों की सूची में शामिल कर उनका स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया। जैसे ही यह मामला सामने आया, प्रशासनिक गलियारों में इसकी चर्चा शुरू हो गई और विभाग की गंभीर लापरवाही को लेकर आलोचना होने लगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू