July 26, 2026

रमना प्रमुख करूणा सोनी के प्रयास से बेलवादामर टंडवा में लौटी रोशनी, ग्रामीणों में खुशी की लहर

image_editor_output_image38632216-1760496836108.jpg

रोहित रंजन


रमना (गढ़वा): रमना प्रखंड के टंडवा पंचायत के बेलवादामर टोला में बीते दस दिनों से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था। लंबे इंतजार के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई थी।

इसी बीच जब यह जानकारी रमना प्रखंड प्रमुख श्रीमती करूणा सोनी को मिली, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से टेलीफोन पर संपर्क किया और आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देश पर 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर तुरंत बेलवादामर टंडवा भेजा गया, जिससे गांव के सभी घरों में फिर से रोशनी लौट आई।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रमुख करूणा सोनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयास से अंधेरे में डूबे घरों में फिर से उजाला आया है। पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।

मौके पर रमना मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीराम कवल पासवान, भाजपा कार्यकर्ता अरुण गुप्ता, राजू गुप्ता, खे़दन साह, मुकद्दर अंसारी, इमरान अंसारी, सुनील गुप्ता, सुरेश साह, डब्लू अंसारी, अब्रार अंसारी, रणजीत गुप्ता, संतोष साह, अजय साह समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed