---Advertisement---

दुमका चर्चित कांड: पेट्रोल छिड़क अंकिता को जिंदा जलाने का किया था प्रयास, मौत,दोषियों को आजीवन कारावास

On: March 28, 2024 12:13 PM
---Advertisement---

दुमका: वर्ष 2022 अगस्त में सुर्खियों में रहने वाले अंकित पेट्रोल कांड जिसमें अंकिता को आरोपी शाहरुख हुसैन और मोहम्मद नईम अंसारी ने जिंदा जलाने का किया था प्रयास इलाज के दौरान नाबालिग अंकिता की मौत हो गई थी। इस मामले में अदालत ने पिछले दिनों दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया था और सजा का ऐलान 28 मार्च को करने को कहा था।

प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रमेश चंद्रा की अदालत ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

बता दें कि दुमका में यह सनसनीखेज कांड 23 अगस्त 2022 को घटित हुई थी। जो काफी सुर्खियों में रहा था खूब आंदोलन प्रदर्शन और मोमबत्ती जलाए गए थे।सरफिरे आशिक शाहरुख हुसैन ने सो रही नाबालिक अंकिता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।इस कांड में नईम ने भी शाहरुख की मदद की थी।अंकिता को 90 फीसदी जली हुई हालत में रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था. जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते अंकिता ने पांच दिन बाद 28 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा में पेट्रोल पंप पर बड़ी कार्रवाई: 200 अवैध वसूली के आरोप में शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप सील

पुणे:सनसनी खेज कांड,पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला तेजाब,15 दिन घर में रखा बंद

जमशेदपुर:सड़क हादसों पर डीसी गंभीर, 15 साल से अधिक पुराने कंडम वाहनों को हटाने की तैयारी

बागबेड़ा के युवा वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार सिंह को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

जमशेदपुर:गायत्री परिवार की ओर से तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को जागरूकता गोष्ठी के लिए तैयारी शुरू

जमशेदपुर: कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में किसानों के हक और हित को लेकर भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन