गिरीडीहझारखंड

डुमरी उपचुनाव : दोपहर 1 बजे तक 43.55℅ मतदान, उग्रवाद प्रभावित बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार

ख़बर को शेयर करें

गिरिडीह : डुमरी विधानसभा उपचुनाव में 5 सितंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है ꫰ दोपहर दोपहर एक बजे तक 43.55% मतदान हो चुका था ꫰ उग्रवाद प्रभावित असुरबांध के बूथों पर भी मतदाताओं की लिए लंबी कतार देखी जा रही है ꫰ शुरुआती 2 घंटे में यानी सुबह 9:00 तक 11.40% वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था, इसके बाद मतदान में तेजी आई और 11 बजे यह आंकड़ा 27.56 प्रतिशत तक पहुंच गया ꫰ दोपहर 1:00 बजे तक 43.55% वोट पड़ चुके थे ꫰ मतदान में अब तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है ꫰ मतदान शाम 5:00 तक चलेगा, जिसमें कुल 6 प्रत्याशियों का भाग evm में कैद हो जाएगा ꫰ हल्की बारिश के साथ वोटो की बारिश से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है ꫰

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।