July 26, 2026

डूरंड कप 2026: रांची ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों के लिए जारी की एडवाइजरी, मोरहाबादी स्टेडियम के आसपास चार पहिया वाहन लाने से बचें

1200-675-27238567-thumbnail-16x9-jhrantraffic2-aspera.jpg

रांची ट्रैफिक पुलिस

ट्रैफिक पुलिस यातायात प्रबंधन में जुटी. (फोटो-ईटीवी भारत)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप रविवार शाम से शुरू होगा. फुटबॉल मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मोरहाबादी स्थित स्टेडियम पहुंचेंगे. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से दर्शकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. इस संबंध में रांची ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने आदेश जारी किया है.

मैच 26 से 16 अगस्त तक होंगे

राजधानी रांची में 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले 135वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था जारी कर दी है. इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया जा रहा है. ऐसे में मैच के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने और दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

रांची ट्रैफिक पुलिस

ट्रैफिक पुलिस यातायात प्रबंधन में जुटी. (फोटो-ईटीवी भारत)

रांची ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मैच के दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट और रोका जा सकता है. ऐसे में आम नागरिकों से ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है. ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मैच के दौरान मोरहाबादी मैदान की ओर चारपहिया वाहन ले जाने से बचें.

विभिन्न क्षेत्रों के लिए पार्किंग स्थान निर्दिष्ट

  • यूनिवर्सिटी फुटबॉल ग्राउंड, मोरहाबादी पार्किंग – खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, रांची ग्रामीण, रातू, कांके और पिठौरिया समेत इन क्षेत्रों से आने वाले वाहन कांके रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर होते हुए यूनिवर्सिटी फुटबॉल ग्राउंड, मोरहाबादी में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे.
  • टाटीसिल्वे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स, बरियातू, करमटोली, बोरिया रोड और जेल चौक की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए टीआरआई ग्राउंड (टेम्पल ग्राउंड) में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.
  • धुर्वा, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा क्षेत्र से आने वाले वाहन आर्मी ग्राउंड पार्किंग में पार्क किये जायेंगे.
  • मोरहाबादी परेड ग्राउंड को वीआईपी और मीडिया पास धारक वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल बनाया गया है.
रांची ट्रैफिक पुलिस

ट्रैफिक पुलिस यातायात प्रबंधन में जुटी. (फोटो-ईटीवी भारत)

जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन भी किया जाएगा

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मैच के दौरान भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है या आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जा सकता है. इसलिए लोगों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है.

रांची ट्रैफिक पुलिस

ट्रैफिक पुलिस यातायात प्रबंधन में जुटी. (फोटो-ईटीवी भारत)

आम नागरिकों से विशेष अपील

रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी के आसपास के मार्गों पर यथासंभव चारपहिया वाहनों का प्रयोग न करें. विशेष परिस्थिति में ही निजी चारपहिया वाहन लेकर निकलें, ताकि मैच के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और खिलाड़ियों व दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

ये भी पढ़ें-

रांची में शुरू होगा 135वां डूरंड कप, उद्घाटन मैच का इंतजार, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

डूरंड कप 2026: सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर रांची पुलिस का खास फोकस

डूरंड कप के उद्घाटन से पहले बिरसा मुंडा स्टेडियम तैयार, सेना के जवानों की रंगारंग प्रस्तुति होगी आकर्षण

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed