सिल्ली:- सिल्ली मुरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को दुर्गापुजा हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पंडालों में स्थापित मां के प्रतिमा को सिंदूर लगाने के पश्चात महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला का रस्म पूरा किया। वहीं शाम को गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन जुलुस निकाला गया। बिते 5 दिनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन काफी तत्पर दिखी। राधिका मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम किया गया। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे ।
दुर्गा पूजा हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न, गाजे बाजे के साथ मां का किया विसर्जन









