---Advertisement---

दुर्गा पूजा: मैत्रेयी परिवार का 103 बच्चों के बीच वस्त्र उपहार वितरण, बच्चे खुशी से झूमे

On: October 17, 2023 4:55 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :मैत्रेयी परिवार ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार मध्य विद्यालय गीतिलता में दुर्गा पूजा पूर्व वस्त्र उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

। वस्त्र उपहार वितरण समारोह में मैत्रेयी परिवार के सदस्यों ने कुल 103 बच्चों को गिफ्ट पैक दिया ।प्रत्येक गिफ्ट में 20 से अधिक सामान थे ,जैसे कपड़े ,चप्पल , छाता, बैग,कॉपी, पेन, रंग , खाने के समान आदि।

मालूम हो जमशेदपुर मैत्रेयी परिवार प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के पूर्व बच्चों के साथ दुर्गा पूजा मनाने के लिए वस्त्र उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन करता है।

फेसबुक ग्रुप जमशेदपुर मैत्रेयी परिवार की एडमिन वर्णाली चक्रवर्ती ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार 6 वर्षों से किया जा रहा है ।हम सभी दुर्गा पूजा की खुशी वंचित वर्ग के बच्चों के साथ बांटना चाहते हैं ।

।उन्होंने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि जमशेदपुर मैत्रेयी परिवार प्रत्येक वर्ष वस्त्र उपहार वितरण के साथ-साथ इलिश उत्सव, कंबल वितरण सहित कई सामाजिक कार्य करती है। वर्तमान में ग्रुप में 2500 से अधिक सदस्य हैं।

समारोह में तेंतला पंचायत के मुखिया अमृत मांझी ,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, ग्राम प्रधान विश्व रथ सिंह ,सीआरपी पंकज पॉल शिक्षकों में शोभा लकड़ा, जय कृष्ण झा, श्यामल कुमार मंडल ,विष्णुपद भगत, प्रकाश चंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान अध्यापक आशीष कुमार मंडल, मुक्ति केरकेट्टा ,निर्मला सरदार तथा जमशेदपुर मैत्रेयी परिवार की ओर से नीता बोस ,पिनाकी गुहा ठाकुर्ता ,भवतोष पाल ,सच्चिदानंद ,चैताली पाणी, देव कुमार सिंहराय ,संचिता डे ,राजीव डे, संदीप डे,अर्णव मित्रा , मंजुरी मित्रा, एडमिन नीलाशीष ,रूबी ,मनीषा ,मलय घोष, संजीब बोस, सुमोना मोइत्रा सेन, रत्ना पात्रा ,पालोमी, संदीपा, अर्पिता सोनाली, श्रमिष्ठा, निष्ठा ,आयुष आलोक बरुआ ,अमित राय ,मुनमुन राय अमिताभ बैनर्जी आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी