राष्ट्रिय

पहले लालू का डर दिखा भाजपा ने ली वोट अब भाजपा का डर दिखा लालू ले रहे वोट,पदयात्रा पूरी होते,दुकान होगी बंद:पी के

ख़बर को शेयर करें

पिछले 32 सालों से बिहार में लालू यादव का डर दिखाकर भाजपा लेती रही वोट और भाजपा का डर दिखाकर लालू वोट लेते रहे, पदयात्रा पूरी हो जाए बिहार में नेताओं की दुकानदारी हो जाएगी बंद: प्रशांत किशोर

पटना: बिहार में अपने सत्ता के मोह को सच करने के लिए जनता को बरगलाने वाले नेताओं से आगाह कर रहे जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ी बात कही। प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 32 सालों से लालू यादव का डर दिखाकर भाजपा वोट लेती रही और भाजपा का डर दिखाकर लालू वोट लेते रहे हैं। अगर यह जन सुराज अभियान अपने इस स्तर पर रहा तो यह जाति-धर्म की स्थिति खत्म हो जाएगी। आज जो भी इस तरीके के काम कर रहे हैं उनकी दुकानदारी बंद होने वाली है। जब दुकानदारी बंद हो जाएगी तो स्वभाविक है कि लोग घबराएंगे और जब लोग घबराएंगे तो तीखी टिप्पणी करेंगे। नीतीश कुमार की उम्र हो गई है और राजनीतिक तौर पर आज वो अलग पड़ गए हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं कोई विधायक नहीं हूं, न मंत्री-अफसर हूं और न ही ठेकेदार हूं। हर रोज 50 से 100 लोगों के साथ गांव-गांव पैदल घूम रहा हूं। मैं न कोई भीड़ करता हूं न ही कोई रैली करता हूं। अगर इस पदयात्रा की कोई ताकत ही नहीं है तो नेताओं को टिप्पणी करने की जरूरत ही क्या है? आज जो इसका विरोध कर रहे हैं उनको पता है कि जमीन में इसकी ताकत कितनी है। अगर यह पदयात्रा ऐसे ही चलता रहा तो आप देखेंगे जन बल के आगे कोई ताकत नहीं टिकेगा।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।