---Advertisement---

हिंडालको मूरी सीएसआर और राजकुमारी फाउंडेशन की पहल “पोषित बचपन” की स्क्रीनिंग कैंप की हुई शुरुआत

On: November 23, 2024 4:12 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- छोटा मुरी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में हिंडालको के सीएसआर विभाग और राजकुमारी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में “पोषित बचपन” की स्क्रीनिंग कैंप की शुरुआत की गई। कैंप में 0 से 5 वर्ष तक के 35 बच्चों का जांच किया गया। कैंप की शुरुआत 21 नवंबर से की गई, कुपोषण से ग्रसित बच्चों को राजकुमारी फाउंडेशन एवं हिंडालको सीएसआर विभाग की ओर से 15 दिन का पोषण कैंप लगाकर पोषण आहार एवं किट का वितरण किया जाएगा। मौके पर डाइटिशियन मौसम ने बताया कि शरीर में पर्याप्त तत्वों की कमी के कारण बच्चों का शारीरिक विकास नहीं हो पाता है। कुपोषण के कारण बच्चों के अंदर शारीरिक या मानसिक दिव्यंगता भी हो सकती है। राजकुमारी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट लीड सुप्रिया सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित किया जा रहा है ताकि समाज के लोगों को काफी लाभ मिल सके। इस मौके पर हिंडाल्को के एचआर हेड अरुण राय, हिंडालको सीएसआर के हेड अनिल सिंह साथ ही संस्थान के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा