राष्ट्रिय

भूकंप: उत्तर भारत में भूकंप के झटके, फिर कांपी दिल्ली-एनसीआर की धरती

झारखंड वार्ता

Earthquake Shocks:- दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 30 सेकेंड में दो बार झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था।

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर बाद 4:16 बजे भूकंप के झटके महसूस किए है। भूकंप के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर खुली जगह की ओर जाते दिखे। झटके दिल्ली से सटे नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी महसूस किए गए।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!