अफगानिस्तान में भूकंप पाकिस्तान और भारत में भी झटके,20 की मौत ,कई घायल
Satish Sinha
September 1, 2025 (Last updated: September 1, 2025)
एजेंसी: बड़ी खबर आ रही है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में में बीती रात भूकंप के तेज झटके लगे हैं। अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई जा रही है। इस भूकंप से खबर आ रही है कि 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जलालाबाद था। वहीं दूसरी हो पाकिस्तान के इस्लामाबाद पेशावर और भारत के जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटका के दौरान लोग घरों से दहशत में बाहर निकल गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में 5.1 की तीव्रता का भूकंप आया है।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।